फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने मनाया पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस पर मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के छात्रावास में दिव्यांग बच्चों ने केक काटा। एक-दूसरे को केक खिलाकर पूर्व राष्ट्रपति के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एमएलके पीजी कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आभा त्रिपाठी ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए दिव्यांग बच्चों को बताया कि उन्होंने किस प्रकार से विज्ञान के क्षेत्र में मिशाइल मैन की ख्याति अर्जित करने के लिए सफलता पाई। वैज्ञानिक होते हुए उन्होंने राष्ट्रपति के पद पर ऐसे कार्य किए जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते है।
हम सभी को पूर्व राष्ट्रपति के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम को आशुतोष मिश्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर दिव्यांग बच्चों ने पुष्प अर्पित कर किया। एमएलके पीजी कालेज के प्राणि विज्ञान विभाग में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ करते हुए प्राणि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि डॉ. कलाम युवाओं के प्रेरणाश्रोत है। हम सबको उनके किए गए कार्यों से जीवन में सीख लेनी चाहिए। प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संयोजक डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।
प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. सतगुर प्रसाद, डॉ. आरबी त्रिपाठी व वर्षा सिंह ने रश्मि को प्रथम, क्षमा त्रिपाठी व आंचल गुप्ता को संयुक्त रुप से द्वितीय एवं शिखा शफी अंसारी को तृतीय स्थान के लिए चुना। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आनंद वाजपेयी व चंद्रभान यादव का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें