बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में प्रतिभागियों के साथ शिक्षक।
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में मंगलवार को पाठ्य सहगामी क्रियाओं के एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंशिका उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन व मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह की निगरानी में एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में जबरदस्त मुकाबला हुआ। एमए प्रथम सेमेस्टर की अंशिका उपाध्याय ने मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी...गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर अंशिका को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
बीएससी तृतीय सेमेस्टर के सौम्य पाण्डेय को दूसरा तथा एमएससी प्रथम सेमेस्टर की अवनीत कौर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता की निर्णायक प्रो. वीणा सिंह व डॉ. अनामिका सिंह ने प्रतिभागियों को गायन की बारीकियों से परिचित कराया। एकल गायन प्रतियोगिता के संयोजक व निर्णायक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि गायन प्रतियोगिता मन की भावनाओं को प्रकट करने का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आनंद कुमार वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. बीएल गुप्त, डॉ. अभयनाथ ठाकुर मौजूद रहे।