फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1814 परिषदीय व 600 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इसकी तैयारी विद्यालयों में पूरी हो गई है। पहले 20 मार्च तक होनी वाली परीक्षाएं अब 24 मार्च तक चलेंगी। 17, 18, व 20 मार्च को कक्षा पांच और आठ के दो-दो विषयों की परीक्षा अब 24 मार्च को कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए शुभम शुक्ल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने 17, 18 व 20 को होनी वाली कक्षा पांच की गणित व सामाजिक विषय और कक्षा आठ की गणित व विज्ञान विषय की परीक्षाओं को 24 मार्च को कराने के लिए कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। इन विषयों की परीक्षा के पेपर जिले में तैयार किए जाएंगे। इसी के कारण परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है। परीक्षाएं दो पलियों में आयाेजित होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे आयोजित होगी।
इसके लिए प्रश्नपत्र को जिले स्तर पर तैयार किया गया है। परीक्षा कक्षावार अलग-अलग तरीके से होंगी। कक्षा 1 के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा 2 से 5 तक विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों तरह से होंगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह से लिखित होंगी। बीएसए ने बताया कि सभी को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक तरीका समझाएंगे। परीक्षा से कोई विद्यार्थी छूटे न इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें