फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी को लेकर नाराज श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रमिकों ने मजदूरी को लेकर शनिवार को तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित कौवापुर परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। नाराज श्रमिकों ने सचिव पर मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप लगाया। दो ग्राम पंचायतों में राजमिस्त्री व श्रमिकों ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

तमाम शिकायत के बाद भी एक लाख चार हजार रुपये मजदूरी का भुगतान न होने से आक्रोश है। मुख्यमंत्री व डीएम को राजमिस्त्री व श्रमिकों ने शिकायती पत्र भेजकर बकाया मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की है।
तुलसीपुर ब्लॉक के महराजगंज तराई निवासी मोहम्मद नफीस, चिनके, नासिर, अशर्फी, बुधराम, अर्जुन, रुस्तम व अजमत उल्लाह आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बेला व रुपनगर में सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

के निर्माण में मजदूरी की गई थी।
राजमिस्त्री व श्रमिकों का बेला गंव में 49 हजार व रुपनगर गांव में 55 हजार रुपये मजदूरी बकाया है। तमाम शिकायत के बाद भी उनके मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायत के बाद झूठी व गलत रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण करा दिया जा रहा है।
इस बार यदि उनकी मजदूरी का भुगतान न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इन लोगों ने मुख्यमंत्री व डीएम से बकाया मजदूरी को भुगतान कराने और जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि राजमिस्त्री व श्रमिकों के बकाया मजदूरी का भुगतान करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया है। निर्देश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें