फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जलभराव से गुस्साए नगरवासियों ने जाम किया हाईवे

Sun, 27 Sep 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के आदर्श नगर पंचायत गैसड़ी में प्रदर्शन करते नगरवासी।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। आदर्श नगर पंचायत गैसड़ी में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से शनिवार रात वार्ड नंबर आठ, 13 और दो के करीब 400 घरों में पानी घुस गया। घुटनों से ऊपर तक पानी पहुंचने से लोगों को घरों में रखा सामान ऊंचे स्थानों पर रखना पड़ा। कई परिवारों ने चारपाई और छतों पर रात बिताई। जलभराव से परेशान नगरवासियों का गुस्सा रविवार सुबह फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने करीब आठ बजे जरवा बाईपास के पास एनएच-730 जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम रहने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। नगरवासियों का कहना था कि बारिश के दौरान हर वर्ष वार्डों में जलभराव की स्थिति बनती है। नगर पंचायत बनने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। शनिवार रात लगातार बारिश के बाद तीनों वार्डों में तेजी से पानी भरने लगा। कुछ ही देर में पानी घरों के अंदर पहुंच गया। कई घरों में घुटनों से ऊपर तक पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित स्थानों पर रखा। कई परिवार चारपाई पर सामान रखकर रात बिताने को मजबूर हुए, जबकि कुछ लोगों ने छतों पर शरण ली।

नगरवासी निजाम अहमद, प्रशांत सिंह, अकबर, महिनका और राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि बारिश होते ही वार्ड नंबर आठ, 13 और दो के करीब 400 घर जलभराव की चपेट में आ जाते हैं। कई वर्षों से समस्या बनी होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों को हर बारिश में परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। नगर पंचायत की ओर से जलनिकासी शुरू कराने का आश्वासन मिलने के बाद करीब एक घंटे में प्रदर्शन समाप्त हुआ और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
जेसीबी से नाला खुलवाकर शुरू कराई जलनिकासी
प्रदर्शन की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा और अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत की ओर से जेसीबी मंगवाकर नाला और जलनिकासी का रास्ता खुलवाया गया। पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाने की व्यवस्था भी शुरू कराई गई। अध्यक्ष ने बताया कि पंपिंग सेट से जलनिकासी कराकर तत्काल राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें