बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में मौजूद आनंद ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। उतरौला स्थित एमवाई उस्मानी इंटर काॅलेज के छात्र आनंद त्रिगुनायत का चयन अंडर-14 राज्य स्तरीय योगासन प्रतियाेगिता के लिए हुआ है। आनंद तीन अक्तूबर को अयोध्या में होने वाली प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एमवाई उस्मानी इंटर काॅलेज के छात्र आनंद त्रिगुनायत ने जनपद व मंडलीय प्रतियोगिता में योगासनों का बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया था। दोनों प्रतियोगिताओं में आनंद ने गोल्ड मेडल जीता था। उनका चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिला खेल सचिव मो. सुहेल ने बताया कि तीन से छह अक्तूबर तक अयोध्या के भीम राव आंबेडकर क्रीड़ा संस्थान में प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता होनी है। उस प्रतियोगिता में आनंद अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आनंद की इस उपलब्धि पर कॉलेज के खेल शिक्षक पंकज पांडेय का सराहनीय योगदान है।