फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सागौन के बाग में पेड़ के किनारे मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
निसार।-फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। उतरौला क्षेत्र के ग्राम बनगवां के मजरे नई बस्ती निवासी निसार (60) का शव सागौन के बाग में पेड़ के किनारे मिला है। वह शनिवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे थे। पूरी रात पत्नी चिनगुदी उनकी तलाश करती रहीं, ग्रामीण रविवार सुबह करीब छह बजे खेत गए तो शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी चिनगुदी ने बताया कि पति निसार शनिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से काम पर गए थे। देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। पूरी रात तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम अहिरौला नगवा में स्थित सागौन के बाग में रविवार सुबह छह ग्रामीणों ने उनका शव पड़ा हुआ देखा। उनके पास एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। उनके पैर पर ताजा जख्म मिले हैं। शव पेड़ के किनारे औंधे मुंह पड़ा था। थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जांच की जा रही है।

निसार पत्नी चिनगुदी के साथ घर में रहते थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बबलू (37) विवाहित है, वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता है। दूसरा बैतुल्लाह (27) अविवाहित है, वह दुबई में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें