फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रदेश योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगा उस्मानी कॉलेज का आनंद

Sun, 04 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-7-आनंद त्रिगुनायत
विज्ञापन
बलरामपुर। एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र आनंद त्रिगुनायत का चयन प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आनंद देवीपाटन मंडल की टीम से प्रतियोगिता में विभिन्न योग व आसनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाएगा। आनंद के चयन पर व्यायाम शिक्षक गदगद हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों श्रावस्ती के इकौना में माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। 14 वर्षीय बालक वर्ग में उतरौला के एमवाई उस्मानी इंटर काॅलेज के आनंद त्रिगुनायत ने रिदमिक योगासन प्रतियोगिता में प्रथम व ट्रेडिशनल योगासन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर आनंद का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आनंद के चयन में कॉलेज के व्यायाम शिक्षक पंकज पांडेय की मुख्य भूमिका है। उनके मेहनत से ही आनंद लगातार उपलब्धि हासिल कर रहा है। व्यायाम शिक्षक ने बताया कि आनंद ने पिछले वर्ष भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस बार आनंद का लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। बताया कि आनंद प्रतिदिन छह घंटे योगाभ्यास करता है। आनंद की इस उपलब्धि पर डीआईओएस मृदुला आनंद, जिला खेल सचिव मो. सुहेल, कॉलेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान, वीएन सिह, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, अफजाल, मैराजूद्दीन, अर्पण पांडेय, उमेश चंद्र तिवारी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें