फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झारखंडी क्रॉसिंग पर 200 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज

Tue, 15 Jul 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर के बाद तेज़ हुई ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया
विज्ञापन

बलरामपुर। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया अब तेज़ हो गई है। अमर उजाला के माई सिटी पेज पर 15 जुलाई को प्रकाशित खबर ''ओवरब्रिज की सौगात, जाम से मिलेगी निजात'' के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में सक्रियता दिखी।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर विधायक पल्टूराम ने अपने कैंप कार्यालय पर सेतु निगम अयोध्या इकाई के इंजीनियर आलोक शुक्ल के साथ बैठक की। बैठक में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज और सर्विस रोड निर्माण पर चर्चा की गई। इंजीनियर आलोक शुक्ल ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सदर विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें