फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो माह से बकाया मानदेय भुगतान को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का विरोध जारी है। काली पट्टी बांधकर एंबुलेंस कर्मी विरोध प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। रविवार को पाचवें दिन भी आंदोलन जारी रहा।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री प्रधान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी आत्मदेव शर्मा, संगठन मंत्री सूरज पांडेय, ईएमटी पायलेट अंकिता सिंह, विश्वनाथ गोस्वामी, बजरंग तिवारी, हरिशंकर मिश्र, हरिओम यादव, अनुज कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार तिवारी, विशंभर, विपिन व अलखराम सहित 195 कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
एंबुलेंस 102 व 108 के कर्मचारियों में मानेदय भुगतान न होने से भारी आक्रोश है। आक्रोशित एंबुलेंस कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मानेदय का भुगतान न किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों के मानदेय भुगतान कराने के संबंध में उच्चाधिकारियों ने वार्ता के बाद शीघ्र समस्या निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें