फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में कड़ाके की ठंड से एक जनवरी तक सभी स्कूल बंद

विज्ञापन
बलरामपुर में कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गुरुवार को पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। पारा गिरने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गरीबों व बेसहारों की कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक के लिए बंद करने का फरमान जारी किया है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 28 दिसंबर को हरहाल में शत-प्रतिशत स्वेटर वितरण कराने का फरमान विभागीय अफसरों को दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डीआईओएस/बीएसए महेंद्र कुमार कन्नौजिया ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों, मदरसों, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत, आश्रम पद्धति, केजीबीवी, प्राथमिक व व उच्च प्राथमिक स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने की सूचना भेज दी है। 28 दिसंबर को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोलकर बचे हुए छात्र-छात्राओं को हरहाल में स्वेटर वितरित कराया जाएगा।
जिन छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित नहीं किया गया है उन्हीं को स्कूल में बुलाया जाएगा। गरीबों व बेसहारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व / कार्यपालक जिला आपदा प्रबंधन अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से नगर निकायों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरीबों व बेसहारों को कंबलों का वितरण और चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें