फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने सो रही महिला पर हमला बोल किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज के पिपरा गांव में रात के समय घर के बरामदे में सो रही महिला पर हमला कर घायल कर दिया है। घायल महिला को वन विभाग के अफसरों ने सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पिपरा निवासी राधेश्याम ने गुरुवार को बताया कि उनकी पत्नी रामावती (25) बरामदे में सो रही थी। अचानक तेंदुए ने झपट्टा मारकर रामावती को घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेंजर को दी। रेंजर आरके सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर वन रक्षक जमील अहमद व वन दरोगा को मौके पर भेजा गया है।
घायल रामावती का इलाज कराने के लिए घायल रामावती को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। किस जानवर का रामावती के चेहरे पर खरोच है इस बात की भी जांच कराई जा रही है। मौके से पद चिह्न भी लिए गए है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम को गांवों के आसपास गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें