फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक गणना में शामिल होंगे जिले के सभी उद्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
आबलरामपुर। जिले के सभी उद्यमों को आर्थिक गणना में शामिल किया जाएगा। सभी घरों के परिवारों की भी आर्थिक गणना कराई जाएगी। 7वीं आर्थिक गणना कराने की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। लखनऊ में बीते दिन एक दिवसीय ट्रेनिंग में डीएसटीओ संजीव कुमार प्रशिक्षण दिया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर के कार्यकर्ताओं को पहले से ही जिला स्तर पर ट्रेनिंग दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसटीओ ने बुधवार को बताया कि 20 सितंबर को लखनऊ में एक दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान 7वीं आर्थिक गणना कराने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया है। अक्तूबर माह में आर्थिक गणना कराने के लिए शासन स्तर से शीघ्र ही तिथि निर्धारित की जाएगी। जिले के चारों नगर निकायों तथा 801 ग्राम पंचायतों के सभी मजरों में कॉमन सर्विस सेंटर के कार्यकर्ताओं के तरफ से डोर-टू-डोर आर्थिक गणना का कार्य किया जाएगा। आर्थिक गणना में जिले के सभी प्रकार के उद्यमों का शामिल किया जाएगा।
इस बार की आर्थिक गणना ईसी-7.0 एप से कराई जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला कोआर्डीनेटर लोकेश प्रताप की निगरानी में 7वीं आर्थिक गणना का कार्य पूरा कराया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर के कार्यकर्ताओं को जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी जिला कोआर्डिनेटर की तरफ से आर्थिक गणना कराने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। रैली व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर की तरफ से जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर की तरफ से आर्थिक गणना के कार्यों की डीएसटीओ की तरफ से पर्यवेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें