फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एजी हाशमी इंटर कॉलेज बना चैंपियन

Thu, 22 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोर्ट्स  स्टेडियम में सम्मानित किए गए विजेता टीम के ​​खिलाड़ी ।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 28वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। विभिन्न स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक हासिल कर एजी हाशमी इंटर कॉलेज, साहदुल्लानगर की टीम लगातार पांचवीं बार ओवरऑल चैंपियन बनी। विजेता खिलाड़ियों को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने मेडल, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीलेश सिंह प्रथम, पिंटू यादव द्वितीय और राम किशुन तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में आर्यन गुप्त ने पहला, शिवांश ने दूसरा और पिंटू कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ऊंची कूद सब जूनियर बालक वर्ग में रीतू नाथ प्रथम, राममोहन नाथ द्वितीय और नीलेश सिंह तृतीय रहे। लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में नौशाद ने पहला, नीलेश सिंह ने दूसरा और पिंटू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक जूनियर बालक वर्ग में सुपरीत नाथ प्रथम, नीलेश सिंह द्वितीय और अभिमन्यु नाथ तृतीय रहे।
विज्ञापन


157 अंक हासिल करने वाली एजी हाशमी इंटर कॉलेज, साहदुल्लानगर की टीम को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं एमपीपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल, व्यायाम शिक्षक अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय, रश्मि सिंह, उमेश कुमार और अभय शंकर कुरील आदि मौजूद रहे।


पांच वर्षों से कायम है दबदबा
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में एजी हाशमी इंटर कॉलेज, साहदुल्लानगर के खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। विद्यालय की टीम लगातार पांच वर्षों से पहला स्थान हासिल कर रही है। विद्यालय की खिलाड़ी मधु वर्मा ने बताया कि यहां खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं, जिसका लाभ प्रतियोगिताओं में मिलता है। विद्यालय के कई खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।


मंडलीय प्रतियोगिता 26 से
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26 अक्टूबर से माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के साथ देवीपाटन मंडल के गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच की टीमें भी हिस्सा लेंगी। जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

बलरामपुर के स्पोर्ट्स  स्टेडियम में सम्मानित किए गए विजेता टीम के खिलाड़ी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें