फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के बाद अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार को खुले अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इसके चलते जहां चिकित्सकों को ओपीडी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा वहीं, मरीजों को भी डॉक्टरों की कमी के चलते दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार व स्वतंत्रता दिवस के अवकाश को लेकर अस्पतालों में दो दिन तक ओपीडी बंद रही। मंगलवार को सुबह से ही जिला मेमोरियल चिकित्सालय में मरीजों का तांता लग गया। अस्पताल में फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय, डॉ. अजय पांडेय, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह, ईएनटी डॉ. केएन आनंद, डेंटल सर्जन शशांक सिंह तथा सर्जन डॉ. एके श्रीवास्तव व बृजेश कुमार यादव ओपीडी करते मिले।
हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर थे। दोपहर करीब 12 बजे फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय की ओपीडी में काफी भीड़ दिखी। वह मरीजों का परीक्षण कर दवाएं लिख रहे थे। उन्होंने बताया कि दो दिन अवकाश के चलते आज मरीजों की बहुत अधिक भीड़ है। अब तक 185 मरीजों का परीक्षण किया है। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार के मिले हैं। कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन

इसी तरह ईएनटी डॉ. केएन आनंद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह एवं सर्जन डॉ. एके श्रीवास्तव की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ दिखी। अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आए बलुहा मोहल्ला निवासी रमजान ने बताया कि मरीजों की भीड़ के चलते दो घंटे बाद डॉक्टर को दिखा सके। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच व दवा लिखी है। इसी तरह मोहल्ला पहलवारा से पत्नी का इलाज कराने आए शिवकुमार ने बताया कि वह सुबह ही आ गए थे। पत्नी का पर्चा लगाए करीब दो घंटे बीत गए लेकिन अभी नंबर नहीं आया।
घ्
जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नगर के बीच में स्थित होने के कारण जिला मेमोरियल चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। यहां प्रतिदिन पांच सौ से अधिक मरीजों को देखा जाता है। मरीजों की संख्या के सापेक्ष यहां डॉक्टरों की कमी है। 25 डॉक्टरों के सापेक्ष यहां महज 11 डॉक्टरों की तैनाती है। डॉक्टरों के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें