फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला पर हमले के बाद कौवा गांव में लगा पिंजरा

विज्ञापन
बलरामपुर के कौवा गांव के पास लगाया गया पिंजड़ा ।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के कौवा गांव में मंगलवार को वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवा दिया गया है। रविवार की शाम तेंदुए ने खेत में काम कर रही महिला माया देवी (40) पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं बीते छह दिनों में तेंदुआ एक बछड़े और दो बकरियों को निवाला बना चुका है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि कौवा गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। पिंजरे में तेंदुए को कैद करके जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

किठूरा गांव में दिखा तेंदुआ
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के किठूरा गांव में मंगलवार को ग्रामीण पुत्तन को तेंदुआ नजर आया। बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे गांव के उत्तर से होकर अपने खेत में जा रहे थे। तभी गन्ने के खेत में खरखराहट की आवाज आई। देखा तो तेंदुआ नजर आया। शोर मचाया तो तेंदुआ राप्ती नदी की तरफ भाग गया। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें