उतरौला। हापुड़ घटना को लेकर उत्तेजित अधिवक्ताओं ने उतरौला तहसील में शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलित वकीलों ने आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार 23 सितंबर को एक बैठक बुलाई है।
शुक्रवार को बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने बताया कि मांगें पूरी न होने से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। शासन-प्रशासन द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा है। हापुड़ के डीएम व एसपी को हटाए जाने के बाद ही उनका आंदोलन खत्म होगा।