फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वसूला 48 लाख का बकाया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली चोरी रोकने एवं बकाया बिल वसूली के लिए संचालित अभियान के तहत शुक्रवार को 1058 उपभोक्ताओं से 48 लाख रुपये की बकाया बिजली बिल राशि वसूली गई। साथ ही चेतावनी के बाद भी बिजली का बिल जमा न करने वाले 383 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन


अभियान के दूसरे दिन मुख्य अभियंता वाणिज्य माध्यांचल मुख्यालय लखनऊ इं. प्रद्युम्न त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत बिल की समस्याओं और उनके निस्तारण इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि काटे गए कनेक्शन का भुगतान जमा होने पर उन्हें तत्काल जोड़ने का कार्य भी कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें