फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी पर जानलेवा हमला, वकील आंदोलित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। साथी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के दोषियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को वकीलों ने विरोध जताते हुए न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली अंतर्गत एक समारोह के दौरान शुक्रवार की रात अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव पर नगर कोतवाली निवासी सुभाकर सिंह व ध्रुव सिंह ने मामूली विवाद को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के विरुद्घ जानलेवा हमला करने व लूट पाट करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।
शनिवार को अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी होने पर बार संघ भवन में दि कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष राम गोपाल पांडेय की अध्यक्षता में वकीलों ने बैठक की। बैठक में वकीलों ने दोनों अभियुक्तों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन को रविवार तक दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का समय दिया है।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव व युवा बार संघ अध्यक्ष दुर्गेंद्र पाठक ने बताया कि रविवार तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर वकील सोमवार से उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि बार संघ की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे बुलाई गई है जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें