फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि, प्रमाणपत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बिना जांच किए रिपोर्ट लगाकर निवास प्रमाणपत्र बनाने वाले लेखपाल को एसडीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम तुलसीपुर अभय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद ग्राम जयनगरा के मजरे भरिया निवासिनी के नाम से जारी निवास प्रमाणपत्र की जांच कराई गई। नायब तहसीलदार की जांच में मिला कि ग्राम जिगना तहसील उतरौला निवासी अंजली पुत्र गोविंद सिंह की शादी दीपेंद्र प्रताप सिंह के साथ 23 नवंबर 2024 को हुई है, जबकि निवास प्रमाणपत्र अंजली सिंह पत्नी दीपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भरिया जयसनगरा के पक्ष में 24 नवंबर 2024 से पहले जारी किया गया है।
जांच के बाद नायब तहसीलदार ने दो अप्रैल को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की, जिसमें प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर निवास प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही लेखपाल ओम प्रकाश पांडेय (तत्कालीन लेखपाल) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें