फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 12 साल बाद पूरे होंगे युवाओं के सपने, दो आईटीआई के निर्माण होंगे पूरे

विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में अधूरा पड़ा आईटीआई भवन।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर/महदेया बाजार (बलरामपुर)। जिले की दो आईटीआई का निर्माण इस साल पूरा होगा। शासन ने दोनों आईटीआई का अवशेष कार्य पूरा कराने के लिए 10 करोड़ एक लाख 23 हजार रुपये का बजट जारी किया है। दोनों आईटीआई के निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2013 में हुई थी। उस समय में दो चरणों में बजट भी मिला था, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका था और वर्ष 2017 से निर्माण कार्य रुका था। अब बजट मिलने से 12 वर्ष बाद कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज आईटीआई निर्माण के लिए 31 मार्च 2013 में स्वीकृति मिली थी। उस समय 02 करोड़ 02 लाख 50 हजार रुपये का बजट दिया गया। कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम उत्तर प्रदेश को नामित किया गया। जारी बजट के आधार पर भवन निर्माण होने पर अवशेष कार्य के लिए 27 मई 2016 में 02 करोड़ 02 लाख 50 हजार रुपये का बजट फिर जारी किया गया, इसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। निर्माण कार्य भी रुक गया और जांच होने लगी। अब शासन ने आईटीआई का निर्माण पूरा कराने के लिए अवशेष कार्य का आगणन कराया।
30 मार्च को निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए 05 करोड़ 16 लाख 67 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इसी तरह तुलसीपुर आईटीआई निर्माण के लिए भी 31 मार्च 2013 में स्वीकृति मिली थी। उस समय 02 करोड़ 02 लाख 50 हजार रुपये का बजट दिया गया था। बाद में 02 फरवरी 2016 में ही अवशेष कार्य के लिए 02 करोड़ 02 लाख 50 हजार रुपये का बजट दिया गया। इसके बाद भी कार्य अधूरा ही रहा। शासन से जांच कराने पर कार्य पूरा कराने के लिए 04 करोड़ 84 लाख 56 हजार रुपए की जरूरत बताई गई। इसकी स्वीकृति कर 30 मार्च बजट जारी कर निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जल्द पूरा कराया जाएगा काम
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में आईटीआई निर्माण की स्वीकृति हुई थी। बजट न मिलने से कार्य रुका हुआ था। शासन से बजट मिल गया है, जल्द ही कार्य पूरा कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यशवंत मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें