फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमे वापस न हुए तो 19 से हड़ताल करेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। तहसीलदार का स्थानांतरण हो जाने पर आंदोलनरत वकीलों ने हड़ताल व क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। हड़ताल के दौरान वकीलों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। संघ के पदाधिकारी उच्चाधिकारियों से वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने के लिए वार्ता करेंगे। वहीं 18 मई तक यदि वकीलों के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस न लिया गया तो वकील 19 मई हड़ताल व क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय बुधवार को तहसील संघ भवन उतरौला में संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर वकील आंदोलन कर रहे थे। वकीलों की मांग पर तहसीलदार का स्थानांतरण हो गया और लिपिकों का पटल बदल दिया गया है। मांगे पूरी हो जाने पर क्रमिक अनशन व हड़ताल स्थगित कर दिया गया है।
हड़ताल के दौरान ही लेखपालों ने कुछ वकीलों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। बार संघ के पदाधिकारी उच्चाधिकारियों से मिलकर वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने के लिए वार्ता करेंगे। यदि 18 मई तक वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो 19 मई से वकील पुन: हड़ताल व क्रमिक अनशन करने पर विवश होंगे। इस अवसर पर महामंत्री अखिलेश सिंह, देवेंद्र कुमार, आलोक गुप्ता, प्रवीन, अमित कुमार, लकी खां, दीपक राजभर, सोनू श्रीवास्तव, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, खलील अहमद व राम प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें