फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका व कक्षा-1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-एक एवं बालवाटिका में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। अभिभावकों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
विज्ञापन

प्राचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिले में कक्षा एक के लिए 40 और बाल वाटिका के लिए 40 सीटें तय हैं। इनमें प्रवेश के लिए अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन 2026-27 सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद बच्चे से संबंधित जानकारी, अभिभावक का विवरण, विद्यालय विकल्प तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन की प्रति सुरक्षित रखना अनिवार्य बताया गया है।
कक्षा 1 में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन पूरी तरह लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयन सूची जारी होने के बाद जिन बच्चों का नाम आएगा, उनके अभिभावकों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। आयु सीमा के संबंध में बताया गया कि 31 मार्च 2026 तक बच्चे की आयु कम से कम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए। 1 अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी आयु सीमा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। प्रवेश की संभावित तिथियों के अनुसार पहली चयन सूची 8 या 9 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 16 अप्रैल और तीसरी सूची 21 अप्रैल को जारी हो सकती है। सूची जारी होने के बाद निर्धारित समय में दस्तावेज जमा न करने पर सीट अगले अभ्यर्थी को दी जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में आरक्षण व्यवस्था भी लागू रहेगी। आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 3 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें