फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अवैध प्लाॅटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
सदर ब्लॉक के सेखुईकला में ध्वस्त की गई अवैध प्लाटिंग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तहसील बलरामपुर सदर क्षेत्र में जेसीबी चलवाकर निर्माण ध्वस्त कराया। डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद अवैध प्लाॅटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के ग्राम सेखुईकला स्थित दीपक कुमार की ओर से बिना सक्षम प्राधिकारी से ले-आउट स्वीकृत कराए अवैध रूप से प्लाॅटिंग की जा रही थी। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर की अगुवाई में राजस्व टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही।

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि जनपद में बिना ले-आउट पास कराए किसी भी प्रकार की अनियमित प्लाॅटिंग अथवा अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जाए और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए अवैध निर्माण पर सख्त कदम अनिवार्य हैं।प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें