फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धान बिक्री के लिए कम पंजीकरण पर एडीएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में धान बिक्री के लिए अभी तक सिर्फ 4476 के पंजीकरण होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने विपणन विभाग को किसानों का पंजीकरण बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एडीएम ने किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में एक नवंबर से 39 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हुई थी। करीब डेढ़ महीने में अब तक 9424 मीट्रिक टन धान की खरीद हो पाई है जो लक्ष्य का 23.45 प्रतिशत ही है। धान बेचने के लिए अब तक बलरामपुर तहसील में 1267, तुलसीपुर में 3023 व उतरौला में 186 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें से 1656 किसानों से धान खरीदा गया है। 1370 किसानों को 18.27 करोड़ का भुगतान किया गया है। 286 किसानों का 4.24 करोड़ रुपये बकाया है।
धान बेचने के लिए किसानों के कम पंजीकरण पर एडीएम ने नाराजगी जताई हुए संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पंजीकरण बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें