फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 382 बेटियों का कन्यादान करेगा प्रशासन

Sat, 29 Jun 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शादी अनुदान योजना के तहत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 382 बेटियों के हाथ पीले का करने का लक्ष्य दिया गया है। शादी रचाने वाले सभी जोड़ों को गृहस्थी के लिए सरकार की ओर से 76.40 लाख की मदद दी जाएगी। पिछड़ी जाति के गरीब परिवार की बेटी की शादी के बाद 20 हजार रुपये से अपनी गृहस्थी सजा सकेंगी। अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर पिछड़ी जाति की बेटियों को शादी अनुदान योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाली बेटियों को वर्ष 2024-25 में 20-20 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि 90 दिन पहले या 90 दिन बाद अपने बेटी की शादी करने वाले परिजनों को इस योजना का लाभ पाने के लिए तत्काल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सालाना एक लाख रुपये से आय अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों को अपने तहसील से आय व जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदन में लगाना होगा। आवेदक के पुत्री की आयु कम से कम 18 वर्ष व वर की आयु 21 होनी चाहिए। पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं व दिव्यांग आवेदकों को वरीयता दी जाएगी। एक परिवार की दो पुत्रियों को शादी अनुदान योजना का लाभ मिलेगा।



————————————-



एक परिवार की दो बेटियों को मिलेगा शादी अनुदान



-जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग के एक परिवार की दो बेटियों को शादी अनुदान योजना का लाभ दिया जा रहा है। डीएम ने लाभार्थियों से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें