फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शराब की पांच दुकानों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र की प्रशासन ने पांच शराब की दुकानों को सील कर दिया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शराब कारोबारियों पर गाज गिरी है। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में आबकारी अधिकारी ने शराब की सभी दुकानों को सील कराया है। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस व आबकारी की टीम ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व लहन बरामद कर भठ्ठियों का नष्ट कराया है।
विज्ञापन

उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बुधवार को बताया कि सीओ मनोज कुमार यादव व आबकारी अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में उतरौला कोतवाली क्षेत्र की पांच शराब की शराब की दुकानें सील की गई हैं। लॉकडाउन में प्रशासन की तरफ से दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अनिल कुमार यादव सहित फोर्स भी मौजूद रही। तहसील क्षेत्र के सभी शराब कारोबारियों को लॉकडाउन के दौरान अवैध कारोबार न करने का निर्देश दिया गया है।
निर्देश का पालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रेहरा बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस व आबकारी की टीम ने ग्राम ग्वालियर ग्रंट में दबिश देकर बिंदू को 14 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 400 ग्राम नौसादर व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। 720 लीटर लहन भी नष्ट किया गया है। आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने की पुलिस ने बसंतपुर गांव के पास 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान परसपुर करौंदा निवासी राधेश्याम के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी देवीपाटन राज किशोर वर्मा ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें