फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो करोड़ रुपये से नगर में बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर क्षेत्र में दो करोड़ रुपये से सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। वार्डों में सीसी रोड निर्माण, सोलर बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्य कराए जाएंगे। इससे करीब 20 हजार आबादी को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या नौ लठावर में सीसी रोड निर्माण के लिए अलग-अलग मदों में एक करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसी तरह नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए वार्ड संख्या 10, 14, 03 और 05 में सोलर बोरिंग, वॉटर सप्लाई और पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में लगभग 20.62 लाख रुपये की लागत से यह परियोजनाएं पूरी होंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इसी तरह मंडी बाजार मुख्य मार्ग से नगर पंचायत कार्यालय तक सीसी रोड निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन सभी कार्यों पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ईओ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें