फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला आरक्षी छेड़खानी पर एडीजी जोन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस कारण पीड़िता की सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल विशाखा कमेटी की जांच में दोषी मिलने पर दीवान अमित कुमार, आरक्षी पन्नेलाल व शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एफआईआर की विवेचना तेजी से हो रही है। मामला गंभीर है और मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसे गंभीरता से लिया है। ऐसे में अब एडीजी जोन ने खुद इसकी निगरानी शुरू कर दी है।
छेड़खानी में आठ महीने तक कार्रवाई के नाम पर कोरम पूर्ति होती रही। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद जांच में अचानक तेजी आई। शासन स्तर पर अब केस की समीक्षा की जा रही है और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस महानिरीक्षक स्तर तक रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एडीजी जोन ने केस की निगरानी शुरू की है, जिससे विभागीय अफसरों की बेचैनी बढ़ी है। घटना के समय और बाद की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पीड़ित महिला आरक्षी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने पूर्व में दबाव और मानसिक तनाव की शिकायत भी की थी, जिसके बाद अब उच्चाधिकारियों का पूरा फोकस उसकी सुरक्षा और केस की निष्पक्ष जांच पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें