फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोताही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोताही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ राहत केंद्रों से सभी पीड़ितों को पर्याप्त ढंग से संसाधन मुहैया कराए जाएं। किसी भी बाढ़ पीड़ित की मदद में कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

यह बातें डीएम श्रुति ने शनिवार को सदर तहसील के बाढ़ राहत केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज साधन सहकारी समिति व तुलसीपुर तहसील में स्थित बाढ़ राहत केंद्र और चौकी प्राथमिक पाठशाला लौकहवा का औचक निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कही।
डीएम ने कहा कि बाढ़ राहत केंद्र ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर बनाए जाएं। बाढ़ राहत केंद्र पर रोस्टरवार 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। राहत केंद्रों पर जनरेटर, साउंड सिस्टम व अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

संसाधनों की उपलब्धता में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें