बलरामपुर। एडीएम राम अभिलाष ने बीते दिन उतरौला तहसील के ग्राम मिस्जिदिया में चकबंदी प्रक्रिया के तहत सीमांकन व कब्जा परिवर्तन कार्य का निरीक्षण किया। सीमांकन कार्य में लगे सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने चकबंदी कर्मियों से अब तक किए गए सीमांकन कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने सीमांकन का बाकी काम 15 दिन के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि चकबंदी कार्य में हीलाहवाली बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने मौके पर मौजूद सभी काश्तकारों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।