फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में प्रगति न होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीपीआरओ नरेश चंद्र ने गुरुवार को विकास भवन स्थित पंचायतीराज विभाग कार्यालय में बैठक कर जिले की 801 ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण से संबंधित प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा की। शौचालय निर्माण में लगे विभागीय अफसरों को वित्त वर्ष 2019-20 के अंत तक काम पूरा कराने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य में प्रगति न होने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक योगेश कुमार, डीपीएम संदीप कश्यप व वरिष्ठ सहायक केसी श्रीवास्तव आदि को निर्देश दिया कि जिले की 801 ग्राम पंचायतों में वंचित लाभार्थियों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। चालू वित्त वर्ष में शासन स्तर से बेस लाइन सर्वे में छूटे 54,830 और वित्त वर्ष 2018-19 में छूटे 20,489 लाभार्थियों के घरों में शौचालयों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। शासन स्तर से 9038.28 लाख की तुलना में नवंबर 2019 तक 5244.09 लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में सीधे भेजी जा चुकी है।
कहा कि अभी तक 54,797 लाभार्थियों के घरों में शौचालयों के निर्माण कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। बाकी 21,522 लाभार्थियों के घरों में शीघ्र ही शौचालयों के निर्माण कार्य पूरे कराकर भारत सरकार की वेबसाइट पर फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट हर हाल में अपलोड करा दी जाए। कार्य में हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ डीपीआरओ ने विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें