फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 लाख ठगी कर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के निवासिनी रूपम आर्य ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर 54 लाख की ठगी होने के आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के फरार होने की भी शिकायत की है। रूपम आर्य ने सोमवार को बताया कि इंटरनेेट पर डिजिटल विग मार्ट रिटेल प्राइवेट लि. कंपनी का विज्ञापन देखा था। वेबसाइट पर कंपनी के व्यापार की जानकारी दी गई थी जिसमें शॉपिंग मॉल एजेंसी खोलने के बारे में लिखा था।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया गया तो यह बताया गया कि यह प्रतिष्ठित कंपनी है जो स्टोर खोलने की एजेंसी देती है। रूपम आर्य अपने पति अभय देव आर्य के साथ कंपनी के रजिस्टर्ड आफिस गुरु ग्राम हरियाणा गईं। वहीं एग्रीमेंट की प्रारूप देकर 50 लाख रुपये मांगा गया। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 4 लाख 50 हजार रुपये मांगे गए।
रूपम ने बताया कि उन्होंने 54 लाख 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से जमा किए। कंपनी के मुताबिक शॉपिंग मॉल बनवाने की अग्रिम प्रक्रिया का इंतजार करते रहे। काफी दिन बाद जानकारी ली तो पता चला कंपनी के सारे लोग फरार हैं। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें