गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे घर के सामने रेलवे पटरी के किनारे खेल रहे मनीराम के ढाई वर्षीय पुत्र गोरखपुर से गोंडा जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे गैसड़ी कोतवाल कमलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के समय परिवार के अन्य लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।