फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी अबू युसुफ निकला बलरामपुर का मुस्तकीम

विज्ञापन
बलरामपुर में आतंकी कनेक्शन की सूचना के बाद बढ़या भैसाही गांव की निगरानी करती पुलिस। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर/उतरौला। दिल्ली के धौला कुआं में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी अबू युसुफ का ठिकाना व संबंध तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस तथा यूपी एटीएस की टीम शनिवार दोपहर यहां पहुंची। यह तीनों टीमें उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या भैसाही गांव में मुस्तकीम के घर छानबीन कर रही हैं। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के बगल स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट तथा घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद होने की सूचना है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आतंकी अयोध्या रामजन्म भूमि स्थल को उड़ाने की भी फिराक में थे। हालांकि अभी तक इस बारे में जिले को कोई भी पुलिस अधिकारी आधिकारिक बयान देने को तैैयार नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पकड़े गए अबू युसुफ ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बलरामपुर का रहने वाला है। यह सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा अफसर अपनी नाकामी छिपाने के लिए चुप्पी साध ली। सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस बलरामपुर पहुंची। इसके उतरौला कोतवाली के बढ़या भैसाही गांव को स्थानीय पुलिस ने गांव को चारो ओर से सील कर दिया। गांव में आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी गांव में प्रवेश नहीं दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मुस्तकीम शुक्रवार सुबह घर से निकल गया था। करीब 10 बजे उसने परिजनों को फोन करके बताया कि वह लखनऊ निवासी अपने मामा के यहां बीमार ममेरे भाई को देखने गया है। यह जानकारी देने के बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को पता चला कि वह लखनऊ में बताए हुए पते पर नहीं पहुंचा है। पूरी रात परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। संपर्क न होने पर घर के लोग शनिवार सुबह उतरौला कोतवाली पहुंचकर मुस्तकीम की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की सूचना दी।
विज्ञापन

देर शाम अबू को लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस की दूसरी टीम
-शनिवार देर शाम छानबीन के दौरान दिल्ली पुलिस की दूसरी टीम भी बढ़या भैसाही गांव पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस टीम के साथ दिल्ली में गिरफ्तारी आतंकी अबू युसुफ भी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद कर रही है। बताया जा रहा है कि बम डिस्पोजल दस्ते को भी बुला लिया गया है। यह भी जानकारी मिली है कि कुछ माह पूर्व इस गांव के कब्रिस्तान में ट्रायल के तौर पर एक विस्फोट किया गया था। हालांकि गांव और आसपास का कोई व्यक्ति यह जानकारी देने से कन्नी काट रहा है। पुलिस तथा प्रशासन भी अभी तक मीडिया के सामने नहीं आया है।
अब तक तीन लोग हिरासत में
-दिल्ली में पकड़े गए आतंकी अबू युसुफ की सूचना पर दिल्ली पुलिस तथा यूपी एटीएस ने देर शाम तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी लोग उतरौला नगर के बताए जा रहे है। हालांकि स्थानीय पुलिस तथा दिल्ली व एटीएस की टीम अभी तक कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवीपाटन मंडल के डीआईजी डॉ. राकेश सिंह मौके पर उतरौला कोतवाली पहुंचने वाले थे।
सूचना मिलते ही पुलिस के बदले तेवर
-इसी बीच दिल्ली घटना से मुस्तकीम के तार जुड़ते ही स्थानीय पुलिस के तेवर बदल गए। सुबह 11 बजे से समाचार लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस तथा यूपी एटीएस की टीम गांव में ही थी। किसी तरह की कोई अधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आ रही थी। मुस्तकीम चार भाई हैं। यह भाईयों में सबसे बड़ा है। इसके दो भाई कतर में रहते हैं। सबसे छोटा भाई अभी पढ़ रहा है। मुस्तकीम की चार बहने भी हैं। इनमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है। इसके अपने खुद के चार बच्चे व पत्नी है।
पहले पीओपी का काम करता था मुस्तकीम
-मुस्तकीम वर्षों में अन्य प्रदेशों में रहकर प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करता था। कुछ साल पहले यह काम के दौरान हुई दुर्घटना में घायल हो गया। यह घर लौट आया और गांव के बगल स्थित हाशिमपारा बाजार में किराए की दुकान लेकर कास्टमेटिक का कारोबार करने लगा। दुकान मालिक के अनुसार वह सप्ताह में एक-दो दिन ही दुकान खोलता है।
छावनी बना बढ़या भैसाही गांव
-बढ़या भैसाही गांव छावनी पुलिस की छावनी हो गया है। दिल्ली पुलिस व एटीएस की छानबीन के दौरान पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुस्तकीम के घर के आसपास रहने वालों को भी नहीं फटकने दिया जा रहा है। गांव के चारों तरफ मुख्य रास्ते, पगडंडी रास्ते तथा खेतों में पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है। शाम पांच बजे के करीब अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र भी बढ़या भैसाही गांव पहुंच गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी रास्ते में खड़े मीडिया कर्मियों के सवालों का कोई जबाब नहीं दिया और सीधे गांव के अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि मुस्तकीम के घर से कुछ गंभीर बरामदगी हुई है। हलांकि इस बारे में भी अभी किसी तरह का अधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें