फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपोलो में इलाज के दौरान डीआईओएस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात महेंद्र कुमार कनौजिया की शनिवार को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डीआईओएस के आकस्मिक निधन से जिले के शिक्षकों में शोक की लहर छाई है। शिक्षक संगठनों की तरफ से शोकसभा का आयोजन कर मृतक डीआईओएस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
विज्ञापन

बलरामपुर के डीआईओएस एमके कनौजिया की बीते दिनों तबियत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डीआईओएस के हृदय रोग था। डॉ. एके सिंघल ने बताया कि डीआईओएस को हृदय रोग संबंधित परेशानी थी। उन्हें सहारा नर्सिंग होम बलरामपुर में कुछ दिन पहले एडमिट किया गया था। उसके बाद उन्हें उनके बेटे व भाई अयोध्या अपने घर ले गए थे और वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी जांच की गई। जांच में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
21 अगस्त की शाम को हालत बिगड़ने पर डीआईओएस को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए और वहीं पर उनकी मौत हो गई। डीआईओएस के आकस्मिक मौत से शिक्षक संगठनों की तरफ से शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज के श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल, महामंत्री व शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि अशोक कुमार पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, सीएमएस के प्रधानाचार्य केपी यादव, एलएमटी के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, अनूप सिंह, अबूलैस, राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव व राजेश श्रीवास्तव आदि शिक्षक शोकसभा में शामिल हुए और दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन(यूटा) ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर डीआईओएस के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, फैजान अंसारी, पीयूष शर्मा, अभिषेक ओझा, बलवीर सिंह व शिव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें