तुलसीपुर। क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज तराई क्षेत्र के मोहनपुर बरदहवा निवासी वरियावन ने बताया कि उनका दामाद शमीम और भतीजा अल्ताफ 2 मई को तुलसीपुर गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अर्जुनपुर के पास हरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर अल्ताफ को बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शमीम (35) की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।