फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सपा नेता के अवैध नर्सिंग होम में हुआ था महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र में स्थित विमला विक्रम अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। जांच में सामने आया है कि यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह अस्पताल समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सलील सिंह टीटू के स्वामित्व में है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल का लाइसेंस फरवरी 2025 में समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद बिना नवीनीकरण के पिछले पांच महीनों से संचालन जारी था।
जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन

एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अस्पताल के पंजीकरण और अन्य कानूनी दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल प्रबंधन दोषी पाया गया, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पीड़िता ने पचपेड़वा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इलाज के दौरान बेहोशी की हालत में एक कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें