फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गुप्त नवरात्र पर मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 16 Jul 2026 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर में मंगला आरती के साथ जैसे ही मां पाटेश्वरी के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयघोष, घंटों की ध्वनि और शंखनाद से गूंज उठा। मां के दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


बलरामपुर समेत आसपास के विभिन्न जिलों और पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी पाटन धाम पहुंचे। किसी ने परिवार की खुशहाली की कामना की तो किसी ने संतान की उन्नति और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे अरुण गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। धूप से बचाव के लिए शेड लगाए गए हैं, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और कतारबद्ध दर्शन के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सहज और सुरक्षित तरीके से मां के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन


दर्शन के बाद श्रद्धालु राकेश कुमार और उनकी पत्नी रेखा ने बताया कि मां के दरबार में पहुंचते ही मन को अलग ही शांति और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष गुप्त नवरात्र में देवी पाटन धाम आते हैं। इस बार मंदिर की व्यवस्थाएं पहले से बेहतर मिलीं, जिससे बिना किसी परेशानी के श्रद्धापूर्वक दर्शन करने का अवसर मिला।

गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्र मां भगवती की विशेष उपासना, तांत्रिक साधना और दस महाविद्याओं की आराधना का पावन पर्व है। माना जाता है कि इन दिनों श्रद्धा, संयम और विधि-विधान से की गई पूजा विशेष फलदायी होती है। यही कारण है कि साधकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस दौरान देवी पाटन धाम पहुंचकर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें