फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवीपाटन मंदिर जा रहे किशोर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
राज कुमार।-फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मंदिर में अपने परिवार के साथ मां पाटेश्वरी का दर्शन करने जा रहे किशोर को महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के शिवानगर गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। रविवार की रात दो बजे हुई इस घटना में किशोर की मौत हो गई। शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर पुलिस छानबीन कर रही है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

बलरामपुर के मोहल्ला पहलवारा के सभासद विनोद गिरि ने बताया कि अपनी मां, बहन व अन्य लोगों के साथ ओम प्रकाश शिल्पकार का 15 वर्षीय बेटा राजकुमार पैदल देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम शिवानगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात दो बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने पीछे से राजकुमार को रौंद दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बेहोशी की हालत में राजकुमार को एंबुलेंस से सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
थाना महराजगंज तराई के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस भेजी गई थी। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया था। शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें