फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चोर को पीटा, सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया

विज्ञापन
चोरी के आरोप में पकड़े गए व्य​क्ति को मुड़वाया गया सिर का बाल। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुरा बाजार में चोरी करते पकड़े गए युवक की व्यापारियों ने पिटाई कर दी। युवक के बाल मुड़वाकर बाजार में घुमाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिवपुरा बाजार में एक व्यक्ति की किराने की दुकान में रविवार को दोपहर 12.30 बजे एक व्यक्ति घुस आया। युवक दुकान के अंदर से सामान चोरी करने लगा। सीसीटीवी कैमरे में घटना देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चोरी कर रहे युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और सिर के बाल मुड़वा दिए। उसे पूरे बाजार में घुमाया। बाल मुड़वाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। (वायरल फोटो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।) व्यापारियों ने यूपी 112 को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशेड़ी है। उसने शिवपुरा बाजार में एक दुकान से चोरी की थी। पकड़े गए युवक के विरुद्ध तुलसीपुर थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
शिवपुरा बाजार स्थित एक दुकान से चोरी करते पकड़े गए युवक की पिटाई व बाल मुड़वाने की सूचना मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- योगेश कुमार, एएसपी उत्तरी बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें