फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-37-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर जला​भिषेक के लिए कतारबद्ध खड़ी महिलाएं ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। भोर पहर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


देवीपाटन में उमड़ी भीड़
तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शिव और शक्ति की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन करने के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों से गूंजता रहा। मुख्य पुजारी बाबा रामदीन योगी ने बताया कि सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

सिद्धेश्वरनाथ में दूर-दराज से पहुंचे भक्त
सादुल्लाहनगर के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। यहां करीब 20 किलोमीटर दूर से भी भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


झारखंडी मंदिर में दिनभर चला जलाभिषेक
नगर के झारखंडी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने सुबह से देर शाम तक भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

दुखहरणनाथ में भक्तों ने की मंगल कामना
उतरौला के प्रसिद्ध दुखहरणनाथ मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बाबा दुखहरणनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और मंगल की कामना की।

मुक्तेश्वरनाथ में भारत-नेपाल से पहुंचते हैं श्रद्धालु
मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप पांडेय ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच धार्मिक आस्था का पुराना संबंध है। नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न पर्वों पर यहां आते हैं। वहीं भारत से भी श्रद्धालु पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ और स्वर्गद्वारी आश्रम के दर्शन के लिए नेपाल जाते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में दोनों देशों के श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।

फोटो-37-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़ी महिलाएं ।-संवाद

फोटो-37-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़ी महिलाएं ।-संवाद

फोटो-37-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़ी महिलाएं ।-संवाद

फोटो-37-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़ी महिलाएं ।-संवाद

फोटो-37-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़ी महिलाएं ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें