फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एकादशी पर खाटू श्याम के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 25 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। एकादशी के पावन पर्व पर नगर स्थित संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, महाआरती और बाबा खाटू श्याम के विशेष शृंगार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर मंदिर परिसर ''जय श्री श्याम'' और ''जय बजरंगबली'' के जयघोष तथा सुमधुर भजनों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महाआरती के दौरान दीपों की रोशनी तथा घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा मंदिर भक्तिरस में डूब गया।

मंदिर के पुजारी भानु महाराज ने बताया कि सनातन परंपरा में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और बाबा खाटू श्याम की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हारे का सहारा कहलाने वाले बाबा खाटू श्याम अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में पुजारी संदीप पांडे और शुभम पांडे ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु राकेश कुमार और पूनम ने बताया कि एकादशी के दिन बाबा खाटू श्याम और संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिलती है तथा नई ऊर्जा का संचार होता है। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा और भजन-कीर्तन व आरती के बीच भक्त श्रद्धापूर्वक बाबा के चरणों में शीश नवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें