फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गिरे गन्ने को बांधने में मदद कर रही चीनी मिल की टीम

Tue, 29 Sep 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर में किसानों को जानकारी देते मिल के अ​धिकारी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
तुलसीपुर। हाल की बारिश से जलभराव और गन्ने की फसल को हुए नुकसान के बीच तुलसीपुर चीनी मिल प्रबंधन किसानों की मदद के लिए मैदान में उतर आया है। मिल के अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को जलभराव वाले खेतों से जल्द पानी निकालने और हवा व बारिश से गिरे गन्ने को तत्काल बांधने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


चीनी मिल के इकाई प्रमुख आरएस प्रसाद ने बताया कि जिन खेतों में बारिश का पानी जमा है, वहां फसल को बीमारियों से बचाने और भूमि उपचार के लिए ब्लीचिंग पाउडर व ट्राइकोडर्मा की निशुल्क व्यवस्था की गई है। जरूरतमंद किसान अपने क्षेत्र के संबंधित सीएफए और सीडीओ से संपर्क कर सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

महाप्रबंधक आशीष सिंह ने कहा कि किसान चीनी मिल की रीढ़ हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में मिल प्रबंधन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि विशेष टीमें लगातार प्रभावित गांवों का भ्रमण कर रही हैं, ताकि फसल को अधिक नुकसान से बचाया जा सके और किसानों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें