फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 400 किमी के दायरे में आकाशीय बिजली का अलर्ट देगा सेंसर

Fri, 16 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-28- मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय में लगाया गया लाइटनिंग सेंसर। स्रोत विश्वविद्यालय मी
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय में आकाशीय बिजली की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लाइटनिंग सेंसर लगाया गया है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे की टीम ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर यह सेंसर स्थापित किया है। इसकी मदद से 400 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली की गतिविधियों की निगरानी करने और समय रहते चेतावनी जारी करने में मदद मिलेगी। इसकी चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग के सचेत और दामिनी एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन


आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि सेंसर से आकाशीय बिजली की गतिविधियों की निगरानी करने के साथ ही इससे जुड़े आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। इन आंकड़ों के आधार पर संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली से संबंधित चेतावनी पाने के लिए लोग अपने मोबाइल फोन में सचेत और दामिनी एप डाउनलोड कर सकते हैं। इन एप के माध्यम से मौसम संबंधी अलर्ट प्राप्त कर लोग समय रहते सावधानी बरत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें