फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 10 बूथों पर 23 को पड़ेंगे वोट

Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले के 10 मतदेय स्थलों पर 23 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं और गोपनीय निर्वाचन अभिलेखों को कड़ी सुरक्षा में निर्धारित केंद्र पर पहुंचाकर जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी सीलबंद मतपेटिकाओं और निर्वाचन संबंधी अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से संकलित करेंगे। सभी पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद निर्वाचन सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष में तहसीलदार बलरामपुर की अभिरक्षा में रखा जाएगा।
इसके बाद सभी मतपेटिकाओं और गोपनीय अभिलेखों को नियुक्त मजिस्ट्रेट तथा पीठासीन अधिकारियों की मौजूदगी में सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा के बीच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में जमा कराया जाएगा। यह स्थल आयुक्त गोरखपुर मंडल और रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से निर्धारित किया गया है। मतपेटिकाओं और गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष को 23 और 24 अक्तूबर तक स्ट्रांग रूम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें