फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत में तेंदुए ने हमला कर बकरी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। बरहवा रेंज क्षेत्र में रघुवंशपुरवा गांव के पास मंगलवार शाम खेत में चर रही बकरी पर हमला कर तुेंदए ने मार डाला। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ बकरी को छोड़कर गन्ने के खेत की तरफ लेकर भाग गया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

टेढ़ी प्रास निवासी रामकुमार ने बताया कि वह रघुवंशपुरवा गांव के पास धोबैनिया पहाड़ी नाले के पास बकरी चरा रहे थे, तभी अचानक गन्ने के खेत से अचानक तेुंदआ निकला और बकरी पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद उसे उठाकर नाले की ओर भागने लगा। घटना के समय पास में मौजूद सियाराम, बिरहा देवी, अमरजीत और पुष्पा देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का पीछा किया। शोर शराबे से तेंदुआ बकरी को छोड़कर वापस गन्ने के खेत की ओर भाग गया।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अभी भी गन्ने के खेत में छिपा हुआ है, जिससे लोगों में दहशत हैं। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन दरोगा कुशाग्र पाठक और वन्यजीव रक्षक आशीष सिंह को तत्काल मौके पर भेजा गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। जंगली जानवर की पहचान व गतिविधियों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें