उतरौला (बलरामपुर)। नगर में शुक्रवार को एक हिरन का एक बच्चो जंगल से भटक कर आबादी के बीच आ गया। नगरवासियों ने हिरन के बच्चे को पकड़कर वनकर्मियों को सौंप दिया।
उतरौला नगर में कर्बला के पास हिरन का बच्चा दोपहर करीब डेढ़ बजे घूमता हुआ मिला। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा समीर खान मौके पर पहुंचे। वो बच्चे को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय ले गए। वन क्षेत्राधिकारी कपिलदेव सिंह ने बताया कि हिरन के बच्चे का पशु चिकित्सक से परीक्षण करा कर उसे गुमड़ी जंगल में छोड़ दिया गया है। (संवाद)