फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नगर पालिका के स्थापना दिवस पर सजेगी सांस्कृतिक महफिल

Sun, 28 Jun 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर का 155वां स्थापना दिवस 30 जून धूमधाम से मनाया जाएगा। एमएलके महाविद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह, संगीत संध्या और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन स्थापना दिवस के मुख्य आकर्षण होंगे। सभी कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे सम्मान समारोह से होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा। शाम चार से छह बजे तक नगर पालिका के सभासद और कर्मचारियों का सम्मान होगा। शाम छह बजे से आठ बजे तक दिल्ली के ख्याति प्राप्त कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों से संगीत संध्या सजेगी। इसके बाद रात आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्य संगीत का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में डॉ. कलीम कैसर, कुंवर जावेद, मणिका दुबे, डॉ. दिनेश रघुवंशी, अभय निर्भीक, विकास बौखल, रुखसार बलरामपुरी और अकमल बलरामपुरी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इनके अलावा विनोद कुमार सिंह कलहंस, मनोज मिश्रा कप्तान, आदर्श त्रिपाठी, दिल्ली के गायक एसडी सिंह, स्थानीय गायिका मांडवी तिवारी, वैष्णवी सिकरवार, अंशिका उपाध्याय, संजय गिरी, सूरज श्रीवास्तव और सूर्य प्रकाश शुक्ला भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से कार्यक्रमों में शामिल होकर साहित्य, संस्कृति और संगीत के इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें