जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के सूरतसिंहडीह गांव में रविंद्र सिंह के पोखरे में सोमवार को मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
आधे घंटे में वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा मनमोहन पांडे और वनरक्षक दल मौके पर पहुंचा, लेकिन मगरमच्छ तालाब में गहराई में छिप गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तालाब करीब 12 फीट गहरा है। पिछले दो दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। रेस्क्यू का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिली। टीम मौके पर मौजूद है। मंगलवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा। (संवाद)